HomeHimachalSirmaurविधायक सोलंकी ने कोहली क्रिकेट कप के आगाज के साथ किया लोहगढ़...

विधायक सोलंकी ने कोहली क्रिकेट कप के आगाज के साथ किया लोहगढ़ के विकास का शंखनाद

विधायक सोलंकी ने गांव में बिजली और पानी की समस्या को देखते हुए मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को लोहगढ़ गांव में बिजली के 2 नए ट्रांसफार्मर लगाने और पानी की समस्या को दूर करने के लिए बोरवेल लगवाने को कहा।

नाहन : विधायक अजय सोलंकी ने शनिवार को हरिपुर खोल पंचायत के लोहगढ़ गांव में आयोजित कोहली क्रिकेट कप का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना।

विधायक सोलंकी ने गांव में बिजली और पानी की समस्या को देखते हुए मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने लोहगढ़ गांव में बिजली के 2 नए ट्रांसफार्मर लगाने और पानी की समस्या को दूर करने के लिए बोरवेल लगवाने को कहा।

उन्होंने बताया कि लोहगढ़ से बंदा बहादुर रोड़ के लिए 10 करोड़ 67 लाख और कोलर माता भद्रकाली रोड़ के लिए 3 करोड़ 12 लाख रुपए की DPR तैयार कर नाबार्ड को भेज दी गई हैं।

ये भी पढ़ें:  'The Many Voices of the Wind' को मिला लोक भवन का मान, राज्यपाल ने किया नाहन की डॉ. विनिता पाल की पुस्तक का विमोचन

उन्होंने आश्वासन दिया कि इन सड़कों के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे, जिससे क्षेत्र का विकास तेजी से हो सकेगा।

सोलंकी ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार हर कोने में विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है।

इससे पूर्व लोहगढ़ पहुंचने पर विधायक का ग्रामीणों ने जोरशोर से स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  भाजपा ने घोषित किए विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, सिरमौर से संदीपक तोमर को एससी मोर्चा की कमान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More