HomeHimachalहिमाचल की ये बेटी बनीं ऑस्ट्रेलिया में डिप्टी हाई कमिश्नर, CM सुक्खू...

हिमाचल की ये बेटी बनीं ऑस्ट्रेलिया में डिप्टी हाई कमिश्नर, CM सुक्खू ने दी बधाई

उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी इरीना ठाकुर ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

शिमला/लाहौल-स्पीति : हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के शंशा गांव की बेटी इरीना ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग में डिप्टी हाई कमिश्नर (उप-उच्चायुक्त) नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।

भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी इरीना ठाकुर ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह नियुक्ति न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे हिमाचल और विशेषकर लाहौल-स्पीति की बेटियों के लिए बड़ी प्रेरणास्रोत है।

इस बड़ी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इरीना ठाकुर को बधाई और शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि प्रदेश की बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं और देवभूमि का नाम रोशन कर रही हैं। इरीना ठाकुर की उपलब्धियां अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : 2 वर्ष का सेवा काल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मी नियमित, मंत्रिमंडल की बैठक में और भी बहुत कुछ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More