HomeAccidentHRTC की बस दुर्घटना का शिकार, पट्टा टूटने के बाद सड़क पर...

HRTC की बस दुर्घटना का शिकार, पट्टा टूटने के बाद सड़क पर पलटी

सनौरा-नैरीपुल-छैला सड़क पर जा रही इस बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। पट्टा टूटने से ड्राइवर का बस से नियंत्रण खोने लगा। सामने मौत का मंजर देखते हुए ड्राइवर ने पल भर की देरी न करते हुए बस को पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलटा दिया।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में मंगलवार सुबह एचआरटीसी की बस सड़क पर पलट गई। ये बस धाली डिब्बर से शिमला जा रही थी। हादसा सुबह करीब 8 बजे के आसपास पेश आया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सनौरा-नैरीपुल-छैला सड़क पर जा रही शिमला डिपो की इस बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। पट्टा टूटने से ड्राइवर का बस से नियंत्रण खोने लगा। सामने मौत का मंजर देखते हुए ड्राइवर ने पल भर की देरी न करते हुए बस को पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलटा दिया।

हादसे के वक्त बस में कुल 8 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में चालक, परिचालक और एक महिला को हल्की चोटें आईं हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अपने वाहनों से ठियोग अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में पहली बार होगा ये बैडमिंटन टूर्नामेंट, 35 से 75 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

पुलिस थाना राजगढ़ के प्रभारी राजविंदर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बस सड़क पलटी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। सड़क फिलहाल बंद है, जिसे खोलने के लिए क्रेन मंगवाई गई है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More