HomeCrimeमोबाइल स्नैचिंग के आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, बद्दी पुलिस की...

मोबाइल स्नैचिंग के आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, बद्दी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना 21 सितंबर 2025 को बद्दी में घटी थी, जब झारखंड के पाकुड़ जिले के निवासी पिंकु सहाय से मोरपिन रोड़ पर एक कंपनी में ड्यूटी पर जाते हुए अचानक दो बाइक सवारों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

बीबीएन : पुलिस जिला बद्दी ने मोबाइल स्नैचिंग के एक मामले में दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना 21 सितंबर 2025 को बद्दी में घटी थी, जब झारखंड के पाकुड़ जिले के निवासी पिंकु सहाय से मोरपिन रोड़ पर एक कंपनी में ड्यूटी पर जाते हुए अचानक दो बाइक सवारों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

इस मामले की सूचना पिंकु सहाय ने तुरंत बद्दी पुलिस थाने को दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम ने तेजी से जांच करते हुए आरोपी वीरेश उर्फ बृजेश पुत्र सोहनपाल निवासी गांव डड्डी, डाकघर गड़ाला, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर (पंजाब) और मनप्रीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर 11, गांव व तहसील पिहोवा, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : कोटडी व्यास व द स्कॉलर होम ने जीती जिला स्तरीय रग्बी स्पर्धा, अब ये खिलाड़ी खेलेंगे स्टेट

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इस मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More