HomeHimachalSirmaurविधायक सोलंकी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से...

विधायक सोलंकी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिले, प्रशासन को दिए ये निर्देश

विधायक ने कहा कि हर समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा। राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद मिल सके।

नाहन : विधायक अजय सोलंकी ने रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नाहन विधानसभा क्षेत्र की मातर पंचायत के नलका अगड़ीवाला और हरिपुर पंचायत के शील गांव का दौरा किया। इन क्षेत्रों में हालिया बरसात ने भारी तबाही मचाई है, जिस कारण कई परिवार बेघर हो गए हैं और वर्तमान में हरिपुर स्कूल में गुजर-बसर करने को मजबूर हैं।

विधायक ने आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि इस कठिन घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों की मूलभूत आवश्यकताओं जैसे राशन, कंबल और अन्य दैनिक जरूरतों का भी जायजा लिया।

ये भी पढ़ें:  बारिश से ढहा गरीब परिवार का आशियाना, बेघर हुआ 5 सदस्यों का परिवार

विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत व पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात ने इस क्षेत्र में लोगों के घर, खेत और आजीविका पर गहरा असर डाला है। हर समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा। राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद मिल सके।

उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि किसी भी परिवार को राहत सामग्री और सहायता प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो। इस अवसर पर मंडल प्रधान ज्ञान चौधरी, पिंकी, सोहन राजपूत, प्रधान अलका, वार्ड सदस्य भूरा खान, पूर्व बीडीसी सदस्य तेजराम, मीमा राम, अनुज, कुलदीप, काका राम सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  रेणुका बांध पर फिर गरमाया विवाद! 'कम पेड़ दिखाने का आरोप', संघर्ष समिति ने आंदोलन की दी चेतावनी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More