HomeHimachalSirmaurचौगान मैदान में महिलाओं को मिली बड़ी सुविधा, रोटरी क्लब नाहन संगिनी...

चौगान मैदान में महिलाओं को मिली बड़ी सुविधा, रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने बनवाया पिंक टॉयलेट

ऐतिहासिक चौगान मैदान में महिलाओं और बच्चियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने पिंक टॉयलेट का निर्माण करवाया है।

नाहन : ऐतिहासिक चौगान मैदान में महिलाओं और बच्चियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने पिंक टॉयलेट का निर्माण करवाया है। लंबे समय से महसूस की जा रही इस सुविधा की जरूरत को देखते हुए क्लब ने प्रोजेक्ट पूरा कर इसे नगर परिषद नाहन को सौंप दिया। पिंक टॉयलेट का विधिवत उद्घाटन रविवार को किया गया।

प्रोजेक्ट को IPP रोटेरियन सोना चंदेल ने प्रोजेक्ट चेयरमैन के रूप में आगे बढ़ाया। इसे पूरा करने में सचिन जैन और वैशाली जैन का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में नगर परिषद नाहन के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर संजय कुमार मुख्य अतिथि और रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी एवं हिमाचल क्लस्टर रोटेरियन मनीष जैन गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  जमटा में वोट देने के बाद बुजुर्ग की अचानक बिगड़ी तबियत, मौत से चंद लम्हे पहले निभा गए मतदान का फर्ज

इस दौरान रोटरी क्लब नाहन संगिनी की प्रधान रोटेरियन मोनिका जैन ने पिंक टॉयलेट की चाबियां एग्जीक्यूटिव ऑफिसर संजय कुमार को सौंपते हुए इसे नगर परिषद नाहन को विधिवत हैंडओवर किया।

रोटेरियन मनीष जैन ने कहा कि पिंक टॉयलेट और गर्ल्स टॉयलेट रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं। इनके माध्यम से विशेष रूप से स्कूलों में छात्राओं के लिए बेहतर और सुरक्षित शौचालय सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने रोटरी क्लब नाहन संगिनी को नाहन शहर के लिए आवश्यक इस जनहितकारी प्रोजेक्ट को पूरा करने पर बधाई दी।

नगर परिषद नाहन के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर संजय कुमार ने रोटरी क्लब नाहन संगिनी का आभार जताते हुए कहा कि चौगान मैदान में महिलाओं के लिए शौचालय की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। क्लब की ओर से इस सुविधा का निर्माण करवाकर नगर परिषद को सौंपना सराहनीय कदम है।

ये भी पढ़ें:  दीदग पंचायत में 1 करोड़ की विकास योजना तैयार, सामुदायिक भवन और सोलर लाइट समेत इन कार्यों पर होगा खर्च

क्लब की प्रधान मोनिका जैन ने कहा कि चौगान मैदान में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां आती हैं, लेकिन उनके लिए उचित शौचालय सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इसी जरूरत को देखते हुए क्लब ने यह पहल की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध करवाना क्लब की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में दीपा बंसल, डॉ. ममता जैन, रोटेरियन सोना चंदेल, भावना रतन सहित रोटरी क्लब नाहन संगिनी के अन्य सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सुपर मास्टर्स गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे हिमाचल के 400 खिलाड़ी, सोलन में हुई कार्यकारिणी की बैठक

Latest Articles

Explore More