HomeHimachalSirmaurमुख्यमंत्री राहत कोष में मोती लाल का सहयोग, दिया पांच हजार रुपये...

मुख्यमंत्री राहत कोष में मोती लाल का सहयोग, दिया पांच हजार रुपये का अंशदान

एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने मोती लाल के इस सामाजिक और जन सेवाभाव से जुड़े कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा के वक्त इस तरह का सहयोग पीड़ितों तक राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ ब्लॉक के नेहर बाग निवासी मोती लाल पुत्र खोरा राम ने हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच हजार रुपये का अंशदान देकर जनहित में सराहनीय पहल की है। मोती लाल ने इस सहायता राशि का ड्राफ्ट एसडीएम राजगढ़ को भेंट किया।

एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने मोती लाल के इस सामाजिक और जन सेवाभाव से जुड़े कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा के वक्त इस तरह का सहयोग पीड़ितों तक राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही उन्होंने मोती लाल के सामाजिक उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे योगदान समाज के अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में हाई कोर्ट के आदेश पर हटाया गया अवैध निर्माण, 12 साल चली कानूनी लड़ाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More