HomeCrimeसिरमौर में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, मौके से फरार आरोपी...

सिरमौर में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, मौके से फरार आरोपी की पुलिस ने 15 मिनट में की गिरफ्तारी

नाहन : जिला सिरमौर के एक औद्योगिक क्षेत्र में 6 साल की एक मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना गत रोज दोपहर 12:30 की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश निवासी 18 वर्षीय पवन ने मासूम को उस वक्त अपनी हैवानियत का शिकार बनाया, जब वह घर पर अकेली थी. बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उसे घायलावस्था में पाया. आरोपी मौके से फरार हो चुका था. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के 15 मिनट के बाद ही आरोपी को कुछ दूरी पर गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें:  ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी ने मेडिकल कॉलेज नाहन में लगाया भंडारा, आपसी भाईचारे का दिया संदेश

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की कर दी गई है. यूपी का ये आरोपी फैक्ट्री में काम करता है, जबकि पीड़ित बच्ची का परिवार भी प्रवासी परिवार है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में 20 दवा इकाइयों पर ड्रग विभाग की औचक छापेमारी, जानें क्या है पूरा मामला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More