HomeHimachalSirmaurनाहन-श्री रेणुकाजी सड़क नेहली में बंद, बड़े बोल्डरों को निकालने का काम...

नाहन-श्री रेणुकाजी सड़क नेहली में बंद, बड़े बोल्डरों को निकालने का काम शुरू

फिलहाल, नाहन से ददाहू इलाके की ओर जाने के लिए अभी जमटा-पंजाहल सड़क सुचारू है। पंजाहल से होते हुए नाहन-ददाहू सड़क पर मलगांव के समीप से गाड़ियां निकल रही हैं। वहीं, नाहन आने के लिए भी इसी सड़क का इस्तेमाल किया जा रहा है।

नाहन : श्री रेणुकाजी तीर्थ को जोड़ने वाली नाहन-ददाहू सड़क नेहली के समीप पिछले कई घंटों से बंद है। इस वजह से इस रोड़ का सारा ट्रैफिक जमटा-पंजाहल सड़क पर डाइवर्ट हुआ है।

गत मंगलवार दोपहर से ये सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। यहां बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर रही हैं, जिससे सड़क पर वाहन निकालना खतरे से खाली नहीं है। ये वही स्पॉट है, जहां पहले भी सड़क बार-बार बंद रही।

बारिश के चलते इस स्पॉट पर पहाड़ी से चट्टानें खिसकनी शुरू हो गई हैं। लिहाजा, यहां हर समय खतरा बना हुआ है। फिलहाल, नाहन से ददाहू इलाके की ओर जाने के लिए अभी जमटा-पंजाहल सड़क सुचारू है।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में नगर निकाय चुनावों के लिए वार्डों के आधार पर आरक्षण रोस्टर जारी

पंजाहल से होते हुए नाहन-ददाहू सड़क पर मलगांव के समीप से गाड़ियां निकल रही हैं। वहीं, नाहन आने के लिए भी वाया पंजाहल सड़क का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उधर, नेहली के पास सड़क के ऊपर फंसे बड़े बोल्डर निकालने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। इस दौरान यहां बड़े खतरे को देखते हुए इस सड़क को बंद रखा हुआ है।

प्रशासन के अनुसार शाम 3:00 बजे तक ये सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रखी गई है। प्रशासन ने इस रोड़ से सफर करने वाले सभी वाहन चालकों और यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  कई साल बाद फिर सक्रिय हुआ धारटीधार क्षेत्र का ये नवयुवक मंडल, तनिश शर्मा बने अध्यक्ष
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More