HomeHimachalSolanजाने-माने चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र भारद्वाज के निधन पर सिरमौर कल्याण मंच ने...

जाने-माने चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र भारद्वाज के निधन पर सिरमौर कल्याण मंच ने जताया शोक

उन्होंने कहा कि वे सरकारी सेवा के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति समर्पित रहे और सिरमौर से उनका विशेष नाता रहा है। 

सोलन : जिला सोलन के जाने-माने चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र कुमार भारद्वाज के निधन पर सिरमौर कल्याण मंच ने शोक जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कीं। डॉ. भारद्वाज का गत सोमवार को चंडीगढ़ में निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे।

यहां जारी बयान में मंच के प्रधान प्रदीप मंमगाई, महासचिव यशपाल कपूर के अलावा कंवर वीरेंद्र सिंह, बलदेव चौहान, प्रदम पुंडीर, जोगेंद्र चौहान, अशोक चौहान, रमेश शर्मा, यशपाल शर्मा, डॉ. डीपी शर्मा, गगन चौहान, डॉ. एसएस परमार, डॉ. लोकेश मंमगाई, डॉ. एसएल वर्मा, डॉ. रामगोपाल शर्मा, अजय कंवर, नवीन निश्चल शर्मा, हरिंद्र ठाकुर, शमशेर ठाकुर, संजीव अवस्थी, संदीप शर्मा, सत्यपाल ठाकुर, दर्शन सिंह पुंडीर उमेश कमल, एलआर दहिया, विपुल कश्यप, आरएस ठाकुर, जयचंद शर्मा, जगदीश पाबुच, एसएस पुंडीर, दर्शन सिंह पुंडीर समेत सभी सदस्यों ने उनके निधन पर शोक जताया।

ये भी पढ़ें:  हरिपुरधार बस हादसा : बस के साथ नीचे चली गई थी मैं, फिर मां के पास पहुंची, 10 वर्षीय दिव्यांशी की आपबीती

उन्होंने कहा कि वे सरकारी सेवा के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति समर्पित रहे और सिरमौर से उनका विशेष नाता रहा है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More