HomeHimachalSirmaurनाहन में भारत विकास परिषद की नई टीम घोषित, यशपाल शर्मा को...

नाहन में भारत विकास परिषद की नई टीम घोषित, यशपाल शर्मा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

भारत विकास परिषद (एचपी ईस्ट) ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद नाहन शाखा के लिए वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है।

नाहन : भारत विकास परिषद (एचपी ईस्ट) ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद नाहन शाखा के लिए वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। परिषद की ओर से जारी नामांकन के अनुसार यशपाल शर्मा को नाहन शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही प्रो. देवेंद्र शर्मा को सचिव और सुरेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिषद ने निर्देश दिए हैं कि पूर्व कार्यकारिणी से विधिवत लिखित रूप में कार्यभार ग्रहण किया जाए, ताकि संगठनात्मक प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।

परिषद ने नवगठित टीम से यह भी अपेक्षा की है कि वे शाखा कार्यकारिणी के विस्तार के लिए उपाध्यक्ष (सेवा), उपाध्यक्ष (संपर्क), उपाध्यक्ष (संस्कार), संगठन सचिव, महिला सहभागिता गतिविधि संयोजक और पर्यावरण गतिविधि संयोजक जैसे पदों पर जल्द नियुक्तियां करें और इसकी सूचना निर्धारित प्रारूप में प्रांत स्तर पर भेजें।

ये भी पढ़ें:  ये मोबाइल सिस्टम बताएगा- आपने चिट्टे-भांग का नशा किया है या नहीं, सिर्फ 5 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट

बता दें कि यशपाल शर्मा वर्ष 2023 में कसौली में एसएचओ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और पिछले दो वर्षों से भारत विकास परिषद नाहन में प्रांतीय सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

गौरतलब है कि भारत विकास परिषद वर्ष 1962 से एक सामाजिक संगठन के रूप में देशभर में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें:  Judicial News: पूर्व जिला कोषागार अधिकारी को कोर्ट ने सुनाई ये सजा, किया था 1.68 करोड़ का गबन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More