HomeHimachalSirmaurऑपरेशन रक्षा सूत्र : पेड़ों से चिपकीं महिलाएं, नारीवाला में महिलाओं का...

ऑपरेशन रक्षा सूत्र : पेड़ों से चिपकीं महिलाएं, नारीवाला में महिलाओं का जोरदार विरोध, कटाई रुकवाई

जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, तीन पंचायतों की बड़ी संख्या में महिलाएं वहां एकत्र हो गईं और उत्तराखंड के प्रसिद्ध ‘चिपको आंदोलन’ की तर्ज पर पेड़ों से लिपट गईं।

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के नारीवाला में प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए, जब वन निगम की टीम की मौजूदगी में ठेकेदार पेड़ों की कटाई के लिए मौके पर पहुंचा। इस बीच स्थानीय महिलाओं ने ‘ऑपरेशन रक्षा सूत्र’ के तहत पेड़ों से चिपककर उन्हें कटने से बचा लिया और पूरी कार्रवाई को रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी नोंक झोंक हुई।

दरअसल, नारीवाला से जम्बू खाले तक बनने वाली इस सड़क के लिए वन क्षेत्र के करीब 100 से अधिक पेड़ों के कटान का प्रस्ताव है। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, तीन पंचायतों की बड़ी संख्या में महिलाएं वहां एकत्र हो गईं और उत्तराखंड के प्रसिद्ध ‘चिपको आंदोलन’ की तर्ज पर पेड़ों से लिपट गईं। महिलाओं ने स्पष्ट कर दिया कि पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने से पहले उन्हें उनके विरोध का सामना करना होगा। इस दौरान नारेबाजी भी हुई। मामला गत बुधवार का है।

ये भी पढ़ें:  डीसी के आदेश : सिरमौर की इस पंचायत की प्रधान 6 माह के लिए कार्यवाहियों से बाहर

ग्रामीण महिलाओं के इस कड़े विरोध के चलते वन निगम और ठेकेदार की टीम को बिना किसी कार्रवाई के लौटना पड़ा। आंदोलनकारी महिलाओं ने कहा कि ये पेड़ उनके जीवन का हिस्सा हैं और वे इन्हें किसी भी कीमत पर कटने नहीं देंगी।

इस मौके पर समाजसेवी नाथूराम चौहान, अनिल चौधरी (पूर्व उपप्रधान), ओम प्रकाश (पूर्व प्रधान), जगीरी चौधरी (पूर्व वाइस चेयरमैन जिला परिषद), साधु राम नंबरदार, मोहन लाल (पूर्व वार्ड मेंबर), राजेश्वर शर्मा (पूर्व उपप्रधान), चंपा देवी, सुनीता देवी (अध्यक्ष, वन समिति नारीवाला), रेखा शर्मा (अध्यक्ष, वन समिति किशनकोट) और सरना राम (पूर्व वार्ड सदस्य) सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण के लिए कोई और वैकल्पिक मार्ग तलाशा जाए, ताकि विकास के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन भी बना रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में माघी त्यौहार मनाकर घर लौट रहा था बुजुर्ग, रास्ते में मिली मौत

इस मौके पर समाजसेवी नाथूराम चौहान ने सख्त लहजे में कहा कि पेड़ काटना अपराध है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई पेड़ों को दवाई डालकर सुखाया जा रहा है, ऐसा कृत्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जबरन पेड़ों की कटाई की कोशिश की, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ प्रशासन: ऊना में स्कूल बसों-वैन की बड़े स्तर पर जांच के आदेश
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More