HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब : विधायक सुखराम चौधरी ने आपदा प्रभावितों को बांटी राशन...

पांवटा साहिब : विधायक सुखराम चौधरी ने आपदा प्रभावितों को बांटी राशन किटें

उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सहयोग से 50 राशन की किटें प्रभावित परिवारों को बांटी गई हैं।इन किटों में रसोई घर की रोजमर्रा की जरूरत की चीजें समेत अन्य जरूरी सामान शामिल है।

पांवटा साहिब : स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने मंगलवार को बांगरन, सालवाला और अंबीवाला में भाजपा द्वारा वितरित की जा रहीं राशन की किटें आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित की।

विधायक ने कहा कि भाजपा प्रदेश भर में आपदा से प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करने का प्रयास कर रही है। जिन प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं, वह भी हिमाचल प्रदेश की इस आपदा में मदद करने के लिए आगे आई हैं। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सहयोग से 50 राशन की किटें प्रभावित परिवारों को बांटी गई हैं।

इन किटों में रसोई घर की रोजमर्रा की जरूरत की चीजें समेत अन्य जरूरी सामान शामिल है। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह, मंडल महामंत्री पवन चौधरी, युवा मोर्चा महामंत्री तरनजीत सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी हितेंद्र हितू, पंचायत प्रधान तारो देवी, अजोली पंचायत प्रधान नरेंद्र चौधरी, गुरमीत सिंह, धीरेंद्र कुमार व अनिल चौधरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा, मंदिर से घर लौट रही महिला ट्रक ने कुचली, गई जान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More