HomeHimachalSirmaurस्मार्ट मीटर योजना को वापस ले सरकार, किसान सभा ने अधीक्षण अभियंता...

स्मार्ट मीटर योजना को वापस ले सरकार, किसान सभा ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना से बिजली बोर्ड में रोजगार भी प्रभावित होगा। यह योजना बड़े डिस्कॉम को फायदा पहुंचाने व बिजली सेवा के पूर्ण निजीकरण के लिए पहल है। बिजली सेवा को सरकारी नियंत्रण से बाहर करने की साजिश है, जिसे जनहित में कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

नाहन : स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर चल रहा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को किसान सभा जिला सिरमौर कमेटी ने बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता ई. वीरेंद्र शर्मा को एक ज्ञापन सौंप स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की।

किसान सभा के जिलाध्यक्ष सतपाल मान के नेतृत्व में नाहन पहुंचे किसान नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर सरकार द्वारा लिया गया किसान, मजदूर व गरीब जनता विरोधी फैसला है, जिसे तुरंत प्रभाव से वापस लेने की आवश्यकता है।

सतपाल मान ने कहा कि बिजली बोर्ड की इस योजना के कारण गरीब के घर से बत्ती गुल हो जाएगी और किसानी में इस्तेमाल की जाने वाली बिजली का इस्तेमाल प्रभावित हो जाएगा। इसके परिणामस्वरूप कृषि पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इस योजना से आम आदमी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिसका वहन करना आम परिवार के लिए मुश्किल है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में खड्ड किनारे इस हालत में मिला तेंदुआ, वन विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना से बिजली बोर्ड में रोजगार भी प्रभावित होगा। यह योजना बड़े डिस्कॉम को फायदा पहुंचाने व बिजली सेवा के पूर्ण निजीकरण के लिए पहल है। बिजली सेवा को सरकारी नियंत्रण से बाहर करने की साजिश है, जिसे जनहित में कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

किसान नेताओं ने मांग की कि जिला के किसानों व आम जनता को इस संदर्भ में सुना जाए और जनहित में इस योजना को वापस लिया जाए। इस मौके पर सभा के कोषाध्यक्ष जगदीश पुंडीर, नाहन ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह वालिया, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा, राकेश रमौल व संतोष कपूर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  “कर्ज, कटौती और अधूरे वादों का बजट”, रीना कश्यप बोलीं- जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More