HomeHimachalSirmaurसिरमौर के इस गांव में चरमराई बिजली व्यवस्था, लो-वोल्टेज और जर्जर लाइनें...

सिरमौर के इस गांव में चरमराई बिजली व्यवस्था, लो-वोल्टेज और जर्जर लाइनें बनी मुसीबत; आंदोलन की चेतावनी

सिरमौर जिला की ग्राम पंचायत मधाना के तहत आने वाले काटल गांव में बिजली व्यवस्था की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

नाहन : सिरमौर जिला की ग्राम पंचायत मधाना के तहत आने वाले काटल गांव में बिजली व्यवस्था की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

लो-वोल्टेज, जर्जर बिजली लाइनें, हवा में लटके पोल और बार-बार आने वाले फॉल्ट से परेशान ग्रामीणों ने धौलाकुआं स्थित विद्युत बोर्ड के एसडीओ कार्यालय पहुंचकर मांग पत्र सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ग्रामीणों के अनुसार गांव की विद्युत लाइनें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। कई स्थानों पर तार ढीले होकर लटक रहे हैं, जबकि बरसात के बाद कुछ बिजली पोल असुरक्षित स्थिति में हवा में लटके हुए हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:  जनगणना 2027 के लिए 1400 अधिकारी व कर्मचारी देंगे अपनी सेवाएं: DC मुकेश रेपसवाल

ग्रामीणों का कहना है कि लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने से घरेलू विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं। पंचायत में पहले भी कई परिवारों के बिजली उपकरण जल चुके हैं, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

स्थानीय निवासी अनिल शर्मा और ग्राम पंचायत मधाना के पूर्व प्रधान बाबू राम ने बताया कि गांव में आधा दर्जन नए मकान बन चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं मिल पाया है। वहीं करीब 20 से 30 घरों में लो-वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। बिजली पोलों की कमी के कारण कई स्थानों पर लाइन विस्तार का कार्य भी अधूरा है।

ये भी पढ़ें:  चमियाना अस्पताल को मिली 23 करोड़ की अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई मशीन, CM सुक्खू ने किया शुभारंभ

ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने, जर्जर बिजली लाइनें और पोल बदलने तथा नए घरों को शीघ्र बिजली कनेक्शन देने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More