HomeHimachalSirmaurराजगढ़ में कार चालक युवक से चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस...

राजगढ़ में कार चालक युवक से चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने धरा, जांच में जुटी पुलिस

जिला सिरमौर के राजगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कार चालक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ धर दबोचा।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कार चालक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम गश्त के दौरान जघेड़ क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कमल निवासी गांव पड़गैया, डाकघर चनैर, तहसील ठियोग, जिला शिमला, गिरिपुल से नेरीपुल की ओर चिट्टा लेकर आ रहा है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3.55 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी बांध परियोजना के तहत द्वितीय चरण में प्रभावित 4 गृहविहीन परिवारों की सूची अधिसूचित: DC

पुलिस ने आरोपी कमल के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More