HomeHimachalSirmaurप्रताप सिंह रावत का सिरमौर भाजपा में कद बढ़ा, संगठन में जिला...

प्रताप सिंह रावत का सिरमौर भाजपा में कद बढ़ा, संगठन में जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी

उनकी ये नियुक्ति जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद की गई है।

नाहन : जिला सिरमौर भाजपा ने संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए प्रताप सिंह रावत को जिला प्रवक्ता के पद पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी ये नियुक्ति जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद की गई है।

जिला सिरमौर के संगडाह क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले प्रताप सिंह रावत इससे पहले सिरमौर भाजपा में जिला सह मीडिया प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सह मीडिया प्रभारी से जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलना रावत के प्रति पार्टी नेतृत्व के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। ये ओहदा मिलने से सिरमौर भाजपा में उनका कद अब और भी बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा, मंदिर से घर लौट रही महिला ट्रक ने कुचली, गई जान

नव नियुक्त जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने अपनी नियुक्ति के लिए शीर्ष नेतृत्व का विशेष आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी और संगठन ने उन जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को जिला प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपकर बड़ा मान दिया है।

इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप का विशेष आभार जताया।

इसके साथ साथ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव सिंह तोमर, प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार गुप्ता, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नारायण सिंह, बलदेव सिंह भंडारी, बलबीर सिंह ठाकुर, प्रताप तोमर, सुरेंद्र हिंदुस्तानी, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री तपेंद्र शर्मा और रणवीर सिंह ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें:  आधी रात हो रही थी नशे की तस्करी, भुक्की और चिट्टे के साथ पुलिस ने दबोचे 3 युवक, ऑल्टो कार भी जब्त

रावत ने पार्टी और संगठन के शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More