HomeHimachalSirmaurराजेंद्र ठाकुर को किसान सभा सिरमौर के अध्यक्ष की कमान, जिला सम्मेलन...

राजेंद्र ठाकुर को किसान सभा सिरमौर के अध्यक्ष की कमान, जिला सम्मेलन में इन मांगों पर तैयार की रणनीति

सम्मेलन में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित संघर्ष तेज करने और विभिन्न नीतिगत मांगों को लेकर जिला स्तर पर जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।

नाहन : हिमाचल किसान सभा जिला सिरमौर का 11वां जिला सम्मेलन नाहन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सभी किसान परिवारों को न्यूनतम 5 बीघा भूमि देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। सम्मेलन में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित संघर्ष तेज करने और विभिन्न नीतिगत मांगों को लेकर जिला स्तर पर जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।

सम्मेलन का उद्घाटन राज्य अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तनवर ने किया, जबकि राज्य महासचिव राकेश सिंघा ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रदेश में किसानों के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता बताई। जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने पिछले तीन वर्षों की संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

ये भी पढ़ें:  उड़ान भरने के बाद तेज अंधड़ में फंस गया पैराग्लाइडर पायलट, 20 किमी दूर ले गई आंधी और फिर..

सम्मेलन में 29 सदस्यीय नई जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें राजेंद्र ठाकुर को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। धनीराम शर्मा को महासचिव और राम सिंह वालिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में सतपाल मान, जीवन सिंह, गुरविंद्र सिंह, रविंदर चौहान और दिनेश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई, जबकि सह सचिव के रूप में नैन सिंह, सनी कुमार, श्रवण सिंह और अभय धामटा को नियुक्त किया गया। कमेटी सदस्यों में जगदीश पुंडीर, बलदेव सिंह, सुरेंद्र रजनीश, काबलदीन, गौरव, रामकुमार, रामनलाल, सुंदर सिंह और बिशन सिंह सहित अन्य को शामिल किया गया।

सम्मेलन में मांग की गई कि सभी किसान परिवारों को न्यूनतम 5 बीघा भूमि उपलब्ध करवाई जाए, नए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर नीति को वापस लिया जाए, मनरेगा कानून को बहाल किया जाए और राजस्व अनुदान को प्रदेश हित में पुनः लागू किया जाए। इसके अलावा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी देने, छोटे किसानों के कृषि ऋण माफ करने और सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष तेज करने पर भी चर्चा की गई। साथ ही इन सभी मांगों को लेकर जिला स्तर पर व्यापक आंदोलन चलाने का फैसला भी सम्मेलन में लिया गया।

ये भी पढ़ें:  जून में ड्राइविंग टेस्ट देने वालों के लिए बड़ा अपडेट, RTO सिरमौर ने जारी किया पूरा शेड्यूल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More