HomeHimachalSirmaurप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गात्ताधार में दो माह से चिकित्सक नहीं: रावत

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गात्ताधार में दो माह से चिकित्सक नहीं: रावत

इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र की 6 पंचायतों के लोग अपना उपचार करवाने पहुंचते हैं, लेकिन चिकित्सक न होने की वजह से यहां के लोगों को उपचार कराने 40 किलोमीटर दूर संगड़ाह जाना पड़ रहा है.

नाहन: जिला सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र गात्ताधार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दो माह से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गईं हैं. इसके चलते क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है.
सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी एवं स्थानीय निवासी प्रताप सिंह रावत ने बताया कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र की 6 पंचायतों के लोग अपना उपचार करवाने पहुंचते हैं, लेकिन चिकित्सक न होने की वजह से यहां के लोगों को उपचार के लिए 40 किलोमीटर दूर संगड़ाह जाना पड़ रहा है.
उन्होंने बताया कि यह बर्फीला क्षेत्र है और बर्फ पड़ने के कारण संपर्क मार्ग भी बंद रहता है. यदि कोई व्यक्ति अचानक बीमार पड़ जाए तो उसे पीठ पर उठाकर पहले 25 किलोमीटर दूर डलयाणु ले जाना पड़ता है. इसके बाद वह संगड़ाह अस्पताल पहुंचता है.
रावत ने बताया कि यदि सरकार ने इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र अति शीघ्र चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य उप केंद्र सांगना में भी पिछले दो वर्षों से ताले लटके हुए हैं. अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्या हाल हैं.

ये भी पढ़ें:  लीजेंड प्रीमियर लीग सेशन-1 : डायमंड लीजेंड टिटियाना ने जीती क्रिकेट चैंपियनशिप, सतीश शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा
Hitesh Sharma
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More