नाहन जेल में कैदी की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

सुबह 10 बजे के आसपास उसे अचानक बैचेनी हुई और बेहोश हो गया। इसकी जानकारी संतरी ने हवलदार को दी। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में तुरंत अस्पताल की डिस्पेंसरी ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

0
Demo Pic

नाहन : सेंट्रल जेल नाहन में सोमवार सुबह एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल क्षेत्र का रहने वाला पिपेंद्र (46) के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक नाहन जेल में एनडीपीएस मामले में डेढ़ साल की सजा काट रहा था। सुबह 10 बजे के आसपास उसे अचानक बैचेनी हुई और बेहोश हो गया। इसकी जानकारी संतरी ने हवलदार को दी। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में तुरंत अस्पताल की डिस्पेंसरी ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस का बड़ा एक्शन : 8.670 ग्राम चिट्टा और 77.770 ग्राम चरस के साथ 3 गिरफ्तार

जेल प्रशासन से जानकारी के अनुसार पिपेंद्र काफी फिट रहता था और दूसरे कैदियों को भी वह अक्सर एक्सरसाइज आदि के लिए मॉटिवेट करता था। जानकारी मिली है कि जिला मंडी में पिपेंद्र इस केस में अंडर ट्रायल था। पिछले महीने ही सजा होने के बाद उसे नाहन जेल शिफ्ट किया गया था। मार्च 2026 में उसका कारावास खत्म होना था।

घटना के बाद जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बयान दर्ज किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। उधर, जेल प्रशासन के अनुसार मामले की नियमानुसार मजिस्ट्रियल जांच करवाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  @SIRMAUR: 2 दोषियों को 4-4 साल का सश्रम कठोर कारावास, 25000-25000 रुपए का जुर्माना

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।