HomeHimachalSirmaurसिरमौर: बारिश से राहत, चूड़धार चोटी पर सीजन का तीसरा हिमपात

सिरमौर: बारिश से राहत, चूड़धार चोटी पर सीजन का तीसरा हिमपात

चूड़धार चोटी पर अब तक तीन से चार फीट बर्फबारी हो चुकी है. वहीं, मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों हरिपुरधार, नौहराधार, संगडाह व शिलाई आदि क्षेत्रों में जनजीवन काफी अस्तव्यस्त हो गया है. इन क्षेत्रों के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है.

नाहन : जिला सिरमौर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है. जिले की सबसे ऊंची चूड़धार चोटी पर शुक्रवार और शनिवार को सीजन का तीसरा हिमपात हुआ. बर्फबारी और बारिश के बाद जिला सिरमौर में शीतलहर का प्रकोप काफी बढ़ गया है.
चूड़धार चोटी पर अब तक तीन से चार फीट बर्फबारी हो चुकी है. वहीं, मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों हरिपुरधार, नौहराधार, संगडाह व शिलाई आदि क्षेत्रों में जनजीवन काफी अस्तव्यस्त हो गया है. इन क्षेत्रों के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ साथ निचले इलाकों में भी ठंड का सितम बढ़ गया है.
जिला सिरमौर में पिछले चार महीनों से बारिश न होने के चलते गेहूं, जौ, लहसुन व मटर की फसल पूरी तरह से प्रभावित हो चुकी थी. अधिकांश क्षेत्रों में अभी तक गेहूं की बिजाई तक नहीं हो पाई थी. अब बारिश के बाद किसान बिजाई कार्य शुरू कर पाएंगे. वहीं, बागवानों ने भी बर्फबारी और बारिश से राहत की सांस ली है.

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में फिर दबोचे नशा तस्कर, अब 2.026 किलोग्राम गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More