HomeCrimeSIRMAUR : पुलिस देख भागा व्यक्ति, बैग में मिली ये चीज, फिर...

SIRMAUR : पुलिस देख भागा व्यक्ति, बैग में मिली ये चीज, फिर गिरफ्तार

राजगढ़ : जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार राजगढ़ पुलिस थाना की टीम राजगढ़-सोलन सड़क पर सामान्य गश्त पर तैनात थी. इसी बीच पुलिस को देख सड़क पर पैदल चल रहा एक व्यक्ति घबरा गया और भागने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसका पीछा कर उसे दबोच लिया.
तलाशी लेने पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर 92 ग्राम चरस बरामद की. डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि राजगढ़ क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 827 ग्राम चरस और 15 लीटर अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More