HomeHimachalSirmaurनाहन : रोटरी संगिनी ने इन स्कूलों में बच्चों को बांटे स्वैटर...

नाहन : रोटरी संगिनी ने इन स्कूलों में बच्चों को बांटे स्वैटर और शूज

नाहन : रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने सोमवार को राजकीय उच्च विद्यालय आंजी बनूणा की 16 छात्राओं और 15 छात्रों को स्कूल स्वैटर व स्कूल शूज वितरित किए. कार्यक्रम में कमांडिग आफिसर पैरा-1 केएस रावत ने बच्चों ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. क्लब की अध्यक्ष दीपा बंसल ने बताया कि इस दौरान बीडीसी चेयरमैन अनीता शर्मा भी मौजूद रहीं. इसी कड़ी में मलगांव स्कूल में भी 80 स्वैटर और 62 स्कूल शूज बच्चों को बांटे गए. इस दौरान मुख्य अतिथि ने रोटरी नाहन संगिनी के कार्य की सराहना की. इस मौके पर आर्मी स्कूल प्रिंसिपल दिव्या भारद्वाज, रोटरी नाहन संगिनी से सोना चंदेल, सारिका धवन, विजय लक्ष्मी अरोड़ा, स्वीटी जैन, मोनिका जैन आदि मौजूद रहीं.
ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रियंका वर्मा होंगी सिरमौर जिला की नई डीसी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More