HomeCrimeसिरमौर में 827 ग्राम चरस और 15 लीटर अवैध शराब के साथ...

सिरमौर में 827 ग्राम चरस और 15 लीटर अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है. इसी कड़ी में पुलिस ने तीन अलग अलग मामलों में कार्रवाई की है. आरोपियों के खिलाफ शिलाई, पांवटा साहिब और पुरूवाला पुलिस थानों में केस दर्ज किए गए हैं.

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस ने नशे पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में 827 ग्राम चरस और 15 लीटर शराब के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम में केस दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.
पहले मामले में पुलिस थाना शिलाई की टीम ने गश्त के दौरान भारत सिंह (41) निवासी गांव घुण्डवी के कब्जे से 763 ग्राम चरस बरामद की. एक अन्य मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने गश्त के दौरान दिनेश कुमार (27) निवासी गांव धार च्यामा डाकघर चडौली, तहसील कुपवी (शिमला) के कब्जे से 64 ग्राम चरस पकड़ी. इस पर पुलिस थाना शिलाई व पांवटा साहिब में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
इसके अलावा एक अन्य मामले में पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुलेमान निवासी रामपुरघाट, डाकघर शिवपुर को 15 लीटर नाजायज शराब के साथ धर दबोचा. पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया है. मामले की पुष्टि आईपीएस अधिकारी एसडीपीओ पांवटा साहिब अदिति सिंह ने की है.
ये भी पढ़ें:  68वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हेड कांस्टेबल सचिन ने जीता सिल्वर मेडल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More