HomeHimachalSirmaurपावरलिफ्टिंग में सिरमौर के सचिन देव ने जीता सोना, वंश ओहरी को...

पावरलिफ्टिंग में सिरमौर के सचिन देव ने जीता सोना, वंश ओहरी को कांस्य; सोलन ओवरऑल चैंपियन

प्रतियोगिता में सोलन से सबसे ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने अपने अपने भार वर्ग में मेडल हासिल किए।

नाहन : सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों के पावरलिफ्टर्स ने बद्दी में आयोजित पावर लिफ्टिंग इंडिया की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। इस रोमांचक मुकाबले में सोलन जिले ने ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की, जबकि सिरमौर दूसरे और शिमला तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के राजगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सीनियर 66 किग्रा भार वर्ग में सचिन देव शर्मा ने गोल्ड मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सब-जूनियर 66 किग्रा भार वर्ग में वंश ओहरी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच विजय खत्री को दिया। यह प्रतियोगिता पावरलिफ्टिंग के खेल को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित हुई।

ये भी पढ़ें:  कांसर के बच्चों ने रंगोली में भरे दिवाली के रंग, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र प्रेम का दिया संदेश

इसमें तीनों जिले के पावर लिफ्टर ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में सोलन से सबसे ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने अपने अपने भार वर्ग में मेडल हासिल किए।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More