HomeHimachalSirmaurकांग्रेस की ‘गारंटियों’ पर बिंदल का तीखा वार; बोले- नगर निकाय चुनाव...

कांग्रेस की ‘गारंटियों’ पर बिंदल का तीखा वार; बोले- नगर निकाय चुनाव में जनता देगी करारा जवाब

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन का अंतिम दिन है और भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है।

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन का अंतिम दिन है और भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। प्रदेश की चार नगर निगम धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और मंडी सहित 22 नगर पालिकाओं और 25 नगर पंचायतों में भाजपा अपने उम्मीदवार उतार रही है।

उन्होंने कहा कि चारों नगर निगमों में भाजपा चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी, जबकि अन्य स्थानों पर चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार समर्थित उम्मीदवारों के माध्यम से चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से त्रस्त होकर इस बार भाजपा के पक्ष में निर्णायक मतदान करेगी।

ये भी पढ़ें:  मोगीनंद में 86 लोगों के HIV टेस्ट, स्वास्थ्य जांच में हाई ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज मिले

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले तीन वर्षों में जनता का जीना दूभर कर दिया है। सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने जो भारी-भरकम गारंटियां दी थीं, वे आज पूरी तरह झूठ साबित हो चुकी हैं।

बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 28 लाख महिलाओं को ₹1500 प्रति माह देने का वादा किया था, जो पहली कैबिनेट से लागू होना था, लेकिन आज तक एक भी महिला को यह राशि नहीं मिली। कांग्रेस सरकार ने 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद एक भी युवा को स्थायी रोजगार नहीं मिला। 5 लाख रोजगार देने की बात भी पूरी तरह खोखली साबित हुई है। प्रदेश में बेरोजगारी दर दोगुनी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:  इंसानियत की मिसाल : मरीज का जीवन बचाने नाहन से पंचकूला पहुंचे ये रक्तवीर

सिरमौर जिला का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र कांग्रेस सरकार की विफलताओं का सबसे बड़ा उदाहरण बन गया है। यहां विकास पूरी तरह ठप हो चुका है और केवल केंद्र की मोदी सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजनाएं ही आगे बढ़ रही हैं।

प्रदेश में 100 से अधिक स्कूल, कॉलेज और स्वास्थ्य संस्थान बंद किए गए, जिससे बच्चों की शिक्षा और आम जनता के इलाज पर गंभीर असर पड़ा है। आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

आज प्रदेश में हर वर्ग युवा, महिला, किसान और आम नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है और विकास कार्य पूरी तरह रुक गए हैं।

ये भी पढ़ें:  DC सिरमौर के आदेश : अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

बिंदल ने विश्वास जताया कि आगामी नगर निकाय चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी और भाजपा को प्रचंड समर्थन मिलेगा। हिमाचल की जनता ने मन बना लिया है कि इस निकम्मी सरकार को हर स्तर पर सबक सिखाना है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More