HomeHimachalSirmaurरेणुकाजी में पुलिस देख बाइक चालक ने बढ़ाई रफ्तार, कट मारते निकला...

रेणुकाजी में पुलिस देख बाइक चालक ने बढ़ाई रफ्तार, कट मारते निकला और जवान की नाक पर बज गई हेलमेट

जिला सिरमौर के रेणुकाजी क्षेत्र में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के प्रयास में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को हेलमेट से टक्कर मार दी।

रेणुकाजी : जिला सिरमौर के रेणुकाजी क्षेत्र में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के प्रयास में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को हेलमेट से टक्कर मार दी। हादसे में HHC घायल हो गए, जिनकी नाक पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

जानकारी के अनुसार थाना रेणुकाजी पुलिस टीम विशेष अभियान के तहत ददाहु-नाहन सड़क पर दृष्टि होटल के पास यातायात जांच कर रही थी। इसी दौरान बायरी की ओर से आए मोटरसाइकिल नंबर HP18C-8084 को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और लापरवाही से कट मारते हुए निकलने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें:  मशीन ऑपरेटर व हेल्पर के 200 पदों पर रोजगार का मौका, मोहाली में होगी नियुक्ति, 13 को इंटरव्यू

इस दौरान बाइक चालक का हेलमेट ड्यूटी पर तैनात HHC राजिंद्र सिंह की नाक पर जा लगा, जिससे वे घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत सिविल अस्पताल ददाहू ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल करवाया गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ थाना रेणुकाजी में मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक ने जानबूझकर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए लापरवाहीपूर्ण तरीके से वाहन चलाया। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  Himachal: CM ने जारी किया पर्यावरण कैलेंडर और स्वर्ण जयंती लोगो, जानें क्या है खास
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More