HomeHimachalSirmaurसिरमौर : 17 जुलाई को विद्युत उपमंडल बागथन के इन ग्रामीण इलाकों...

सिरमौर : 17 जुलाई को विद्युत उपमंडल बागथन के इन ग्रामीण इलाकों में रहेगा पावर कट

विद्युत उपमंडल बागथन के अंतर्गत 17 जुलाई को ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन कार्य के चलते 11 केवी बनेठी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कुछ घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सराहां : विद्युत उपमंडल बागथन के अंतर्गत 17 जुलाई को ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन कार्य के चलते 11 केवी बनेठी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कुछ घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता के.पी. सिंह ने बताया कि बागथन में 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर को 100 केवीए में अपग्रेड करने का कार्य किया जाएगा।

इसके चलते 17 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अथवा कार्य पूरा होने तक 11 केवी बनेठी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इस दौरान शिली शनाड़ी, लादू, धीरथ, निहोग, भुरबड़, मझोली, गुंदल, गौंथ, डगालगा, कनूथ सहित बनेठी फीडर से जुड़े अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

ये भी पढ़ें:  150 नए एनएसएस स्वयंसेवियों का नामांकन, 70 से अधिक विद्यार्थियों ने मौके पर ही किया MY Bharat पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

उन्होंने बताया कि यह कार्य मौसम पर निर्भर रहेगा। बोर्ड ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।

Latest Articles

Explore More