HomeRashifalAaj Ka Rashifal 17 July 2026: किसी के हाथ आएगा रुका पैसा,...

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: किसी के हाथ आएगा रुका पैसा, किसी की जेब खाली करा सकती हैं छोटी-छोटी गलतियां… पढ़ें पूरा राशिफल

कुछ राशियों को धन लाभ और रुके कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं, वहीं कुछ लोगों को खर्च, विवाद और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। जानिए...

Horoscope 17 July 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों को धन लाभ और रुके कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं, वहीं कुछ लोगों को खर्च, विवाद और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। जानिए… 17 जुलाई 2026, शुक्रवार का अपना विस्तृत राशिफल।

मेष राशि
आज आपका मन अनावश्यक उलझनों में फंसा रह सकता है। कामकाज से जल्दी छुट्टी लेने का प्रयास करेंगे। धन की आवश्यकता पड़ सकती है। घरेलू मामलों पर ध्यान दें। बेवजह की चिंताओं में समय और धन दोनों व्यर्थ हो सकते हैं।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सिल्वर | उपाय: घर में कुल देवी-देवता की चांदी की मूर्ति स्थापित करें।

वृष राशि
परिवार के सदस्य कई तरह की मांग कर सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। इलाज या अन्य कारणों से खर्च बढ़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: नीला | उपाय: नीले कपड़े में काली मिर्च, कच्चा कोयला और साबुत उड़द बांधकर बहते जल में प्रवाहित करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: आज इन राशियों के बनेंगे सफलता के योग, जानें अपना किस्मत कनेक्शन

मिथुन राशि
किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। धन लाभ के योग हैं। व्यापार और नौकरी में सतर्क रहें। यात्रा की संभावना है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा | उपाय: तोते को हरी मिर्च खिलाएं।

कर्क राशि
आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। किसी पुराने कर्ज या लेन-देन का मामला परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शाम के समय सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला | उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

सिंह राशि
धार्मिक स्थल के दर्शन का अवसर मिल सकता है। धन की आवश्यकता महसूस होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। पारिवारिक विवादों से दूर रहें। काम करते समय चोट से बचाव करें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला | उपाय: केले के पेड़ के पास शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं।

कन्या राशि
खानपान में संयम रखें। लापरवाही आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। किसी के विवाद में पड़ने से बचें। लेन-देन में पूरी सावधानी रखें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: सफेद फूल किसी धार्मिक स्थल पर अर्पित करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 22 अप्रैल 2026: इन राशियों के लिए बन रहे धन लाभ के योग, जानिए सभी राशियों का हाल और गुड लक

तुला राशि
अचानक धन लाभ या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों को गंभीरता से लें। घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव और परिवार में विवाद की आशंका है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: भगवा | उपाय: साधु-संतों को भोजन कराएं।

वृश्चिक राशि
दूसरों की आलोचना में समय बर्बाद न करें। धन लाभ और रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं। घूमने का अवसर मिलेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: केसरी | उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाकर घर से निकलें।

धनु राशि
आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे और बजट बिगड़ सकता है। यात्रा सोच-समझकर करें। कारोबार में नुकसान की आशंका है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल | उपाय: सूर्य चालीसा का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: धन लाभ, करिअर और प्रेम के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें राशिफल

मकर राशि
सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। घर में धार्मिक आयोजन या तीर्थ यात्रा का योग है। धन लाभ के साथ बच्चों की पढ़ाई पर खर्च हो सकता है। अनावश्यक यात्रा से बचें और चोट से सावधान रहें।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: स्लेटी | उपाय: केतु की पूजा करें।

कुंभ राशि
गुस्से और नकारात्मक रवैये से बचें। आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। काम करते समय चोट लगने की आशंका है। घर की जरूरतों पर खर्च होगा और छोटी यात्राएं भी संभव हैं।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: काला | उपाय: भगवान शिव की उपासना करें।

मीन राशि
धैर्य और सकारात्मक सोच से बड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। कोई उधार मांग सकता है। परिवार में मतभेद संभव हैं, लेकिन व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल | उपाय: तामसिक भोजन का सेवन न करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More