HomeHimachalSirmaurसिरमौर के दुर्गम क्षेत्र शिलाई पहुंच राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने महिलाओं...

सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र शिलाई पहुंच राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने महिलाओं से किया संवाद, 64 का मतदाता सूची में कराया पंजीकरण 

उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य में मतदाता सूची का विशेष सारांश पुनरीक्षण किया गया, जिसमें यह पाया गया कि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई में मतदाता लिंग अनुपात में महिलाएं कम हैं। 

शिलाई : राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता बुधवार को अपने दो दिवसीय सिरमौर दौरे पर सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र शिलाई पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने लोगों के साथ संवाद किया। स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य में मतदाता सूची का विशेष सारांश पुनरीक्षण किया गया, जिसमें यह पाया गया कि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई में मतदाता लिंग अनुपात में महिलाएं कम हैं।

उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वह शिलाई के दौरे पर हैं। शिलाई में मतदान के लिए महिलाओं को प्रेरित करने व पंजीकरण बढ़ाने में ग्राम पंचायत व अन्य स्थानीय निकायों का भी बहुमूल्य योगदान रहता है।

ये भी पढ़ें:  उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. जगदीश को मिलेगा 'हिमाचल प्रदेश राज्य पुरस्कार 2025'

राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि महिलाओं के मतगणना को बढ़ाने के लिए केंद्रित नीति बनाई गई है, जिसमें  पंचायत रजिस्टर के साथ मतदाता सूची को मिलाकर सूची तैयार की जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति छूटे नहीं। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 111 पोलिंग बूथ हैं और हर बूथ में एक बूथ स्तर अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने स्थानीय लोगों से जो अभी तक मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है, उनको बूथ स्तर अधिकारी, निर्वाचन तहसील कार्यालय, उपमंडल अधिकारी कार्यालय, इत्यादि में संपर्क करके अपना पंजीकरण करने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर अधिकारी और मतदाता के बीच समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बाहर रह रहे मतदाताओं का ऑनलाइन पंजीकरण करने और पुरुष व महिलाओं की गणना के डाटा को एकत्रित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतदाता सूची से छुटे लोगों का उनके घर जाकर फॉर्म 6 भरवाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू का ऐलान : एक माह के भीतर होगी पेंशनरों के सभी लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी

इसके बाद नंदिता गुप्ता ने ग्राम पंचायत बालीकोटी के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्डयारी में भी स्थानीय महिलाओं के साथ संवाद कर मतदाता सूची में नाम न दर्ज हो पाने के कारणों को जाना। उनके द्वारा मौके पर उपस्थित बूथ स्तर अधिकारी के माध्यम से फॉर्म भरवाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया भी पूर्ण करवाई गई। इस अवसर पर 64 महिलाओं का मतदाता सूची में नाम पंजीकरण प्रक्रिया को भी पूर्ण किया गया।

इसके बाद राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बांदली में दो पंचायत बांदली और  कांडो-भटनोल के लोगों से संवाद कर निर्वाचन प्रक्रिया बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की और लोगां को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल पुलिस के डीएसपी विजय कुमार ने जीते दो ब्रॉन्ज मेडल

इस अवसर पर डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा, कार्यकारी उप मंडल अधिकारी शिलाई डॉ. अभिषेक ठाकुर, उप मंडल अधिकारी कफोटा निशा आजाद, नायब तहसीलदार निर्वाचन हरनाम सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत शिलाई शीला नेगी, प्रधान बालीकोटी रेखा चौहान, प्रधान बांदली सुनीता ठाकुर, प्रधान काडो-भटनोल सरीता शर्मा भी राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More