HomeHimachalSirmaur4 व 5 जून को सिरमौर प्रवास पर रहेंगी मुख्य निर्वाचन अधिकारी

4 व 5 जून को सिरमौर प्रवास पर रहेंगी मुख्य निर्वाचन अधिकारी

दौरे का मुख्य उद्देश्य शिलाई विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की निर्वाचन में भागीदारी को बढ़ावा देना व मतदाता सूचियां में अधिक से अधिक पंजीकरण करवाना है।

नाहन : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश नंदिता गुप्ता (भा.प्र.से.) 4 व 5 जून, 2025 को शिलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा करेंगी।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दौरे का मुख्य उद्देश्य शिलाई विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की निर्वाचन में भागीदारी को बढ़ावा देना व मतदाता सूचियां में अधिक से अधिक पंजीकरण करवाना है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न मतदान जागरूकता शिविरों में भाग लेंगी और पंजीकरण प्रक्रिया की देखरेख भी करेंगी।

उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी शिलाई को निर्देश दिए कि सभी 111 मतदान केंद्रों में बूथ स्तर के अधिकारियों के पास उपलब्ध मतदाता सूचियों की सूची का पंचायतों के परिवार रजिस्टरों के साथ मिलान किया जाए।

ये भी पढ़ें:  पहुंच रही हूं हिमाचल, निश्चिंत रहें, हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी : कंगना

जो पात्र व्यक्ति मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं, उनकी सूची तैयार की जाए। ताकि बूथ स्तर के अधिकारियों को मतदाता के रूप में पंजीकरण हेतु फार्म भरने के लिए उनके घर जाने का निर्देश दिए जा सके।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिलाई विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के साथ वार्तालाप कर इस क्षेत्र में महिलाओं के कम पंजीकरण के कारणों की जानकारी भी लेंगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More