आंधी का कहर: पसुपति स्पिनिंग मिल के बॉयलर की मुख्य चिमनी गिरी, फैक्ट्री की छत भी क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में गत शुक्रवार को खराब मौसम के बीच आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने प्रमुख औद्योगिक इकाई पसुपति स्पिनिंग मिल को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं के कारण फैक्ट्री के बॉयलर से जुड़ी मुख्य चिमनी टूटकर गिर गई, जबकि मिल की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई।

0

कालाअंब : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में गत शुक्रवार को खराब मौसम के बीच आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने प्रमुख औद्योगिक इकाई पसुपति स्पिनिंग मिल को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं के कारण फैक्ट्री के बॉयलर से जुड़ी मुख्य चिमनी टूटकर गिर गई, जबकि मिल की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय कर्मचारी फैक्ट्री में मौजूद थे, लेकिन किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बॉयलर की मुख्य चिमनी पूरी तरह ध्वस्त हो गई, जिससे फैक्ट्री परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके साथ ही फैक्ट्री की छत को भी काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे उत्पादन व्यवस्था प्रभावित हुई।

ये भी पढ़ें:  कांसर स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, इन होनहारों को मिला सम्मान

फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा किए गए प्रारंभिक आकलन में इस प्राकृतिक आपदा से मिल को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। फैक्ट्री के प्रबंधक राजेश गुप्ता ने बताया कि अचानक आई तेज आंधी के कारण यह स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि बॉयलर की प्रमुख चिमनी पूरी तरह टूट गई है और फैक्ट्री की छत को भी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई।

गौरतलब है कि बीते दिनों मौसम खराब होने के कारण बिजली बोर्ड को भी भारी नुकसान हुआ। जगह जगह पेड़ गिरने से बिजली लाइनों के साथ साथ पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच पसुपति उद्योग के इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी नुकसान हुआ।

ये भी पढ़ें:  28 अप्रैल तक बकाया देनदारियों की पहली किस्त जारी करने के निर्देश