HomeHimachalSirmaurमलगांव स्कूल में 26 को होंगे छात्र चुनाव, चुने जाएंगे हेड बॉय,...

मलगांव स्कूल में 26 को होंगे छात्र चुनाव, चुने जाएंगे हेड बॉय, हेड गर्ल और क्लास रिप्रेजेंटेटिव

यह चुनाव विद्यालय के अनुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नाहन : भारत सरकार द्वारा विद्यालयों में चलाई गई प्रति माह आयोजित संविधान गतिविधियां मुहिम के तहत राजकीय उच्च विद्यालय मलगांव में 26 अप्रैल यानि स्कूल बैग फ्री डे के दिन छात्र चुनाव का आयोजन किया जाएगा।

विद्यालय की मुख्याध्यापिका शालू परमार की अध्यक्षता में ये चुनाव आयोजित किए जाएंगे। स्कूल में छात्र चुनाव का आयोजन स्कूल हेड बॉय, स्कूल हेड गर्ल और सभी कक्षाओं के क्लास रिप्रेजेंटेटिव के लिए किया जाएगा। इसमें कक्षा 5वीं से कक्षा 10वीं तक के सभी छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

छात्र चुनाव पूरी तरह से चुनाव प्रक्रिया के अनुसार संपन्न किया जाएगा, ताकि छात्रों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रणाली का पूरा ज्ञान प्राप्त हो और सभी छात्र अपने मतदान के मूल्य को समझ सके। सभी उम्मीदवारों को चुनाव प्रक्रिया के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में हादसा : पिकअप ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत

स्कूल की मुख्याध्यापिका शालू परमार ने बताया कि चुनाव का आयोजन सुबह प्रार्थना सभा के बाद किया जाएगा और दोपहर बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। उसके बाद छात्र शपथ समारोह होगा।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझते हुए वह सक्रिय रूप से मतदान में भाग लें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव विद्यालय के अनुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • उन्होंने बताया कि वीरवार को विद्यालय में सुबह प्रार्थना सभा के दौरान जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की निर्मम हत्या के दुःख और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए पूरे विद्यालय परिवार ने छात्रों सहित 2 मिनट का मौन भी रखा।

ये भी पढ़ें :
सिरमौर के इन खिलाड़ियों का कमाल, नेशनल मास्टर्स गेम्स में पदकों की झड़ी लगाकर बढ़ाया हिमाचल का मान

ये भी पढ़ें:  नेहर सवार में लैंगिक समानता पर जागरूक किए स्कूली बच्चे, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हुआ कार्यक्रम

ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें अधिकारी : मुख्यमंत्री

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More