HomeSportsसिरमौर के इन खिलाड़ियों का कमाल, नेशनल मास्टर्स गेम्स में पदकों की...

सिरमौर के इन खिलाड़ियों का कमाल, नेशनल मास्टर्स गेम्स में पदकों की झड़ी लगाकर बढ़ाया हिमाचल का मान

इन खिलाड़ियों ने अलग अलग इवेंट्स में अपने अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदकों के साथ रजत पदकों पर भी बाजी मारी।

नाहन : धर्मशाला में चल रही सातवीं नेशनल मास्टर्स गेम्स में जिला सिरमौर के शिक्षकों और अन्य मास्टर्स खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इन खिलाड़ियों ने अलग अलग इवेंट्स में अपने अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदकों के साथ रजत और कांस्य पदकों पर  बाजी मारी।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोगली खेच के इतिहास के प्रवक्ता रोहित ठाकुर ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया है। जबकि, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुड़ला खरक के अंग्रेजी के प्रवक्ता कमलेंद्र सिंह ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण और जैवलिन थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया।

इसी तरह राजकीय प्राथमिक पाठशाला रिवाडला के जेबीटी अनिल कुमार ने 5000 मीटर वॉक में स्वर्ण पदक पर बाजी मारी तो वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरेटी के जेबीटी शिक्षक जयराज ने भी अपने आयु वर्ग के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए 5000 मीटर वॉक में स्वर्ण पदक हासिल किया। यही नहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैर तेंदूला के टीजीटी हिंदी राकेश शर्मा ने ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में एक व्यक्ति ने जंगल में उठाया ये खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

इन सभी शिक्षक खिलाड़ियों ने इन गेम्स में स्वर्ण और रजत पकड़ों की झड़ी लगाकर न केवल जिला सिरमौर बल्कि हिमाचल का मान बढ़ाया है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स की ताइवान में होनी तय हुई हैं।

इन्होंने भी जीते पदक
नेशनल मास्टर्स गेम्स में जिला श्रम अधिकारी सिरमौर सोहन लाल झोलटा ने बैडमिंटन के मैंस सिंगल्स में रजत पदक और मैंस डबल्स में कांस्य पदक हासिल किया। इसी तरह मिक्सड डबल्स में सोहन लाल झोलटा और इतिहास की प्रवक्ता सीमा परमार की जोड़ी ने कांस्य पदक और वूमेन डबल्स में सीमा परमार और उनकी बहन कल्पना परमार की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया है।

ये भी पढ़ें:  महिला उद्यमियों को मिलेगा वित्तीय और विपणन मार्गदर्शन, नाहन में 20 को होगी जिला स्तरीय कार्यशाला: रचित शर्मा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More