HomeCrimeमोबाइल पर वीडियो देख रही थी महिला, खाते से साफ हो गए...

मोबाइल पर वीडियो देख रही थी महिला, खाते से साफ हो गए 5.43 लाख रुपये

इस मामले की शिकायत महिला ने पुलिस को सौंपी है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

कुल्लू|
हिमाचल प्रदेश में एक महिला को मोबाइल पर वीडियो देखकर गोसदन के लिए दान करना काफी महंगा पड़ गया. मामला कुल्लू जिले के भुंतर के खोलाआगे इलाके का है.

खोलाआगे निवासी रमना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह मोबाइल पर एक वीडियो देख रही थी. इस दौरान शेयर चैट गोदान के नाम पर चल रहे वीडियो में पेटीएम ऑप्शन पर उसने 2,740 रुपये दान किए. इसका खाता पंजाब नेशनल बैंक भुंतर में है.

कुछ दिन बाद जब महिला ने बैंक खाते की स्टेटमैंट चैक की तो उसके खाते से कुल 5.43 लाख रुपये स्थानांतरित पाए गए. बताया जा रहा है कि यह राशि कर्नाटक के एक बैंक खाते में जमा हुई. दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए यह पैसे ट्रांसफर हुए हैं.

ये भी पढ़ें:  चैत्र मेलों की तैयारियों को लेकर दियोटसिद्ध में आपदा अलर्ट, बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में किया मॉक ड्रिल

बहरहाल, पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन का कहना है कि लोग साइबर ठगों से सावधान रहें. मोबाइल पर किसी भी वीडियो को देखकर लेन-देन संबंधित ऑप्शन पर क्लिक न करें.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More