HomeHimachalSirmaurजिला स्तरीय सब-जूनियर रग्बी स्पर्धा में 'द स्कॉलर होम' का दबदबा, उत्कृष्ट...

जिला स्तरीय सब-जूनियर रग्बी स्पर्धा में ‘द स्कॉलर होम’ का दबदबा, उत्कृष्ट खिलाड़ी अब खेलेंगे स्टेट

तकनीकी कमेटी के सदस्य एवं कोच धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो इसी महीने 27 दिसंबर को होने वाली स्टेट रग्बी चैंपियनशिप में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब स्थित ‘द स्कॉलर होम’ स्कूल के खेल मैदान में रग्बी एसोसिएशन ऑफ सिरमौर के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय सब-जूनियर लड़के व लड़कियों की रग्बी प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में जिले भर से आई लगभग एक दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

लड़कों के वर्ग में ‘द स्कॉलर होम’ ने खिताबी जीत हासिल की, जबकि ‘कोटड़ी व्यास’ उपविजेता और ‘विद्यापीठ स्कूल’ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, लड़कियों के वर्ग में भी ‘द स्कॉलर होम’ ने प्रथम स्थान झटका। लड़कियों में ‘केबी क्लब कोटड़ी व्यास’ दूसरे और ‘वेदव्यास क्लब कोटड़ी व्यास’ तीसरे स्थान पर रहा।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाहन को मिलेगी 190 करोड़ की सौगात, इन बड़े प्रोजेक्ट्स का CM करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

समापन समारोह में समाजसेवी पवन चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पांवटा विकास खंड और सिरमौर जिला अब हर खेल में आगे बढ़ रहा है। खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बनाए रखते हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी मददगार साबित होते हैं।

तकनीकी कमेटी के सदस्य एवं कोच धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो इसी महीने 27 दिसंबर को होने वाली स्टेट रग्बी चैंपियनशिप में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये भी पढ़ें:  ये गेहूं है बेहद खास, इतिहास है 2000 साल पुराना, जैसा नाम वैसा काम, हड़प्पाकालीन सभ्यता भी नाता

कार्यक्रम के दौरान रग्बी एसोसिएशन के सचिव सुधीर कुमार, नवप्रीत और सुमित ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुखविंदर चौधरी व हर्ष चौधरी सहित टीम कोच, मैनेजर और क्वालीफाई रेफरी को भी एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रग्बी संगठन के सदस्य सुधीर शर्मा, रूबी, चंद्रमोहन शर्मा सहित कई खेल प्रेमी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  नावणी पंचायत को विधायक सोलंकी ने दी लाखों की सौगात, दुर्गा अष्टमी मेले का किया विधिवत समापन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More