HomeHimachalसिरमौर का बेटा निशांत बना SDM, सीएम के निर्वाचन क्षेत्र नादौन में...

सिरमौर का बेटा निशांत बना SDM, सीएम के निर्वाचन क्षेत्र नादौन में संभाला कार्यभार

वर्ष 2020 में भारत के प्रतिष्ठित स्कॉच ग्रुप की तरफ से निशांत शर्मा को मनरेगा पार्क के लिए स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड से विभूषित किया गया था। वर्ष 2021 में निशांत शर्मा ने ग्रामीण पर्यटन क्षेत्रों के विकास में उल्लेखनीय कार्य किया।

राजगढ़ : होनहार बीरवान के होत चिकने पात वाली कहावत राजगढ़ क्षेत्र के हाब्बन के होनहार युवा निशांत शर्मा पर सटीक बैठती है, जिन्होंने ग्रामीण परिवेश में शिक्षा ग्रहण करके वर्तमान में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्वाचन क्षेत्र नादौन में बतौर एसडीएम कार्यभार संभाला है।

इनकी हाल ही में हिमाचल प्रशासनिक सेवाओं में इंडक्शन हुई है। इससे पहले निशांत शर्मा चौपाल, गोहर, सुजानपुर टीहरा, टूटू और नादौन में बतौर खंड विकास अधिकारी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।

निशांत शर्मा का जन्म राजगढ़ की पझौता घाटी के गांव हाब्बन में वर्ष 1989 में हुआ। इनके पिता देशराज शर्मा एक व्यवसायी हैं और माता निर्मल शर्मा एक आदर्श शिक्षिका रही हैं। निशांत ने मैट्रिक तक की शिक्षा अपने गांव हाब्बन से उतीर्ण की। इसके बाद डिग्री कॉलेज सोलन से बीएससी और लोक प्रशासन विषय में मास्टर डिग्री प्रदेश विश्वविद्यालय से हासिल की।

ये भी पढ़ें:  25 साल की न्यूनतम आयु शर्त खत्म, 624 शिक्षक पदों के लिए दोबारा आवेदन का मौका

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला से सिविल सर्विसेज की परीक्षा उतीर्ण करके सर्वप्रथम उन्होंने चौपाल में बतौर खंड विकास अधिकारी अपनी सेवाएं आरंभ की थी। इसके बाद प्रदेश के गौहर, सुजानपुर टीहरा, टूटू और नादौन में बतौर बीडीओ अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2020 में भारत के प्रतिष्ठित स्कॉच ग्रुप की तरफ से निशांत शर्मा को मनरेगा पार्क के लिए स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड से विभूषित किया गया था। वर्ष 2021 में निशांत शर्मा ने ग्रामीण पर्यटन क्षेत्रों के विकास में उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने मनरेगा को नई दिशा देने और नए नवाचार करके जनहित में बड़े प्रोजेक्ट बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदेश सरकार ने निशांत को वर्ष 2021 में निजी तौर पर स्टेट सिविल सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:  संस्कृत कॉलेज में लगी अंग्रेजी की ‘क्लास’, एक माह के कम्युनिकेशन स्किल्स कोर्स ने छात्रों में भरा आत्मविश्वास

बता दें कि सिविल सर्विस अवार्ड प्राप्त करने वाले प्रदेश में अब तक केवल निशांत शर्मा एक मात्र खंड विकास अधिकारी रहे हैं। उन्होंने बतौर बीडीओ सुजानपुर टीहरा में चार धाम बनाकर सुजानपुर को नई पहचान दिलाई। निशांत शर्मा ने अपने सेवाकाल के दौरान प्रदेश में रहे मुख्यमंत्रियों के साथ सिराज, सुजानपुर टीहरा, शिमला ग्रामीण सेवाएं दीं और अब नादौन में एसडीएम के तौर कर अपनी नई पारी शुरू की है।

ये भी पढ़ें:  चौगान के सामने PG कॉलेज के पुराने भवन में चलेगी मेडिकल कॉलेज की जनरल OPD, विधायक सोलंकी करेंगे शुभारंभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More