HomeHimachalSirmaurहाटी समिति के वरिष्ठ सलाहकार बहादुर सिंह ठाकुर का आकस्मिक निधन, समुदाय...

हाटी समिति के वरिष्ठ सलाहकार बहादुर सिंह ठाकुर का आकस्मिक निधन, समुदाय में शोक की लहर

बहादुर सिंह ठाकुर मूल रूप से कोटा पाब गांव से संबंध रखते थे और पिछले कई दशकों से ददाहू के खदाल स्थित अपने फार्म हाउस में रह रहे थे। वे 1970 के दशक से लगातार हाटी समिति से जुड़े रहे

श्री रेणुकाजी : हाटी समिति गिरिपार क्षेत्र के फाउंडर सदस्य, प्रथम हाटी समिति के सचिव और वर्तमान वरिष्ठ सलाहकार बहादुर सिंह ठाकुर का सोमवार प्रातः हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे हाटी समुदाय और समिति को गहरा आघात पहुंचा है।

बहादुर सिंह ठाकुर मूल रूप से कोटा पाब गांव से संबंध रखते थे और पिछले कई दशकों से ददाहू के खदाल स्थित अपने फार्म हाउस में रह रहे थे। वे 1970 के दशक से लगातार हाटी समिति से जुड़े रहे और हाटी समुदाय को जनजाति दर्जा दिलाने के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।

केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल समेत महासचिव ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1995 तक हाटी समिति के महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने पास सुरक्षित रखने और सदस्यों तक समय-समय पर बैठकों और खुमलियों की सूचना पहुंचाने में अहम योगदान दिया। डॉ. अमीचंद ने बताया कि हाल ही में 7 मार्च को उनके निवास पर हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने हाटी वेबसाइट में फाउंडर सदस्यों की सूची सपत्नीक शामिल करने का सुझाव दिया था।

ये भी पढ़ें:  चंबा में शब्दों का महाकुंभ: साहित्यकारों से सजा मंच, ‘चंबा साहित्य उत्सव 2026’ का भव्य आगाज

हाटी समिति ने उनके इस सुझाव को स्वीकार करते हुए 11 अप्रैल को हाटी वेबसाइट का विमोचन भी किया, लेकिन यह दुखद है कि वे इसे अपने जीवनकाल में देख नहीं सके।

केंद्रीय हाटी समिति और सभी इकाइयों ने दिवंगत बहादुर सिंह ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

ये भी पढ़ें:  कामगार कल्याण बोर्ड ने पूरा किया श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा का सपना
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More