HomeHimachalChambaचंबा में शब्दों का महाकुंभ: साहित्यकारों से सजा मंच, ‘चंबा साहित्य उत्सव...

चंबा में शब्दों का महाकुंभ: साहित्यकारों से सजा मंच, ‘चंबा साहित्य उत्सव 2026’ का भव्य आगाज

चंबा साहित्य उत्सव 2026 “शब्द, संस्कृति और सृजन का संगम” का भव्य शुभारंभ वीरवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा के सभागार में किया गया। साहित्य उत्सव की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार एवं संपादक बलराम ने की।

चंबा : चंबा साहित्य उत्सव 2026 “शब्द, संस्कृति और सृजन का संगम” का भव्य शुभारंभ वीरवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा के सभागार में किया गया। साहित्य उत्सव की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार एवं संपादक बलराम ने की।

इस अवसर पर डीसी मुकेश रेपसवाल, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, देश के प्रसिद्ध साहित्यकार राम प्रकाश द्विवेदी, शिव नारायण, अजेय, भावना शेखर, रंजीता सिंह फलक, चाहत अन्वी, अविनाश मिश्र, प्रशांत रमण रवि, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पृथीपाल सिंह सहित हिमाचल प्रदेश से अजेय, प्रदीप सैनी व चंबा से शरत शर्मा, मोनिका उपासना पुष्प, सुभाष साहिल अनेक प्रसिद्ध कवि-साहित्यकार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रख्यात साहित्यकार एवं संपादक बलराम ने शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का स्रोत ही नहीं, बल्कि वे मनुष्य के अंतर्मन को विकसित करने वाली एक महत्वपूर्ण शक्ति भी हैं। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थी वर्ग से अधिकाधिक पुस्तकें पढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि पढ़ने की आदत व्यक्ति के बौद्धिक विकास के साथ-साथ समाज में मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

ये भी पढ़ें:  कुल्लू में गांधी शिल्प मेले का आगाज, विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर ने किया शुभारंभ

उन्होंने “पुस्तकों से क्या चाहा जाता है” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए महान साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर सहित गुलज़ार, कु़ंवर नारायण और अरुण देव के साहित्यिक दृष्टिकोण को उदाहरण स्वरूप रेखांकित किया।

डीसी मुकेश रेपसवाल ने उपस्थित साहित्यकारों का स्वागत करते हुए कहा कि डिजिटल युग में युवाओं में पुस्तकों के प्रति रुचि और पठन-पाठन की आदत विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पुस्तकों का विशेष महत्व है, क्योंकि पढ़ने की आदत भाषा, ज्ञान और व्यापक दृष्टिकोण के विकास में सहायक होती है।

उन्होंने चंबा के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि साहित्यकार अपनी रचनाओं के माध्यम से चंबा की संस्कृति और विशेषताओं को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को साहित्य और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में प्रतिबंधित कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ 2 गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से सभी साहित्यकारों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर कविता उत्सव और शाम-ए-गजल का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुस्तक मेले और स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनी इकाइयां भी स्थापित की गई।

कार्यक्रम का संचालन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रख्यात कवि प्रशांत रमण रवि ने किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त राहुल धीमान, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा राकेश राठौर, जिला विकास अधिकारी तेवेंद्र चनोरिया, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  कमरे में दबिश देकर नशे के साथ पकड़ा ये युवक, चिट्टा समेत सिरिंज और नकदी भी बरामद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More