HomeHimachalSirmaurराजगढ़ महाविद्यालय के 3 रोवर्स ने राज्य स्तरीय प्री-आरडी शिविर में दिखाया...

राजगढ़ महाविद्यालय के 3 रोवर्स ने राज्य स्तरीय प्री-आरडी शिविर में दिखाया अनुशासन और दमखम

पांच दिवसीय कड़े प्रशिक्षण के दौरान रोवर्स ने परेड, योगाभ्यास, मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया।

राजगढ़ : राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के तीन रोवर्स ने मंडी जिला के रिवालसर में आयोजित राज्य स्तरीय प्री-आरडी परेड चयन शिविर में भाग लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। यह शिविर भारत स्काउट एवं गाइड्स, राजकीय प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर (हिमाचल प्रदेश) द्वारा 26 से 30 दिसंबर तक आयोजित किया गया।

शिविर में राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ से बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र अंतरिक्ष और पीयूष और बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल ने सहभागिता की। पांच दिवसीय कड़े प्रशिक्षण के दौरान रोवर्स ने परेड, योगाभ्यास, मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया।

महाविद्यालय के रोवर यूनिट प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि यह महाविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि तीनों रोवर्स ने प्री-आरडी चयन शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने आशा जताई कि तीनों रोवर्स का चयन आगामी गणतंत्र दिवस परेड के लिए होगा।

ये भी पढ़ें:  केंद्र सरकार जल्द वापस करें NSDL में फंसी हिमाचल के कर्मचारियों की पूंजी

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र वर्मा ने पूरी रोवर्स एवं रेंजर्स यूनिट को बधाई दी और छात्रों को भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More