HomeHimachalSirmaurदुकान की आड़ में चल रहा था ये अवैध धंधा, पुलिस ने...

दुकान की आड़ में चल रहा था ये अवैध धंधा, पुलिस ने दी दबिश, पकड़ा गया

तलाशी के दौरान पुलिस ने दुकान से 12 बोतल शराब देसी मार्का संतरा नंबर 1 और 20 लीटर लाहन बरामद कर कब्जे में ली।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर की पांवटा साहिब पुलिस ने अवैध तरीके से शराब रखने के आरोप में एक व्यक्ति को धर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ASI गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में गश्त पर मौजूद थी। इस बीच सूचना मिली कि इलाके में एक व्यक्ति शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अंकुश उर्फ मौनू गांव सुरजपुर, पुरुवाला, पांवटा साहिब की फास्ट फूड और किराने की दुकान पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान पुलिस ने दुकान से 12 बोतल शराब देसी मार्का संतरा नंबर 1 और 20 लीटर लाहन बरामद कर कब्जे में ली। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें:  आपदा प्रभावित सिरमौर में राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, उद्योग मंत्री ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता  
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More