HomeCrimeसिरमौर में नशीली दवाओं सहित हजारों रुपये की नगदी के साथ एक...

सिरमौर में नशीली दवाओं सहित हजारों रुपये की नगदी के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति को नशीली दवाओं की शीशियों और हजारों रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई।

पुलिस के अनुसार एसआईयू टीम ने सूचना के आधार पर कमरऊ तहसील के गांव जामना में सुरेंद्र सिंह (42) निवासी गांव माशू, डाकघर जामना की दुकान के अंदर से प्रतिबंधित नशीले सिरप की 55 शीशियां और 16700 रुपये की नगदी बरामद की।

पांवटा साहिब डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  निहोग स्कूल के 72 बच्चों के लिए श्री सत्य साई सेवा समिति ने बनाया खास दिन, नन्हें चेहरों पर आई मुस्कान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More