HomeHimachalSirmaurहिमाचल की इस पंचायत का अनोखा लोकतंत्र, बिना चुनावी शोर पर्ची सिस्टम...

हिमाचल की इस पंचायत का अनोखा लोकतंत्र, बिना चुनावी शोर पर्ची सिस्टम से चुना गया पूरा पैनल

‘शाटी पाशी का चौंतरा’ के नाम से पहचानी जाने वाली इस पंचायत में महासू देवता मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक के दौरान पर्ची सिस्टम के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों का चयन किया गया।

शिलाई : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की टटियाना पंचायत ने पंचायत चुनाव में अनोखी मिसाल पेश करते हुए प्रधान, उपप्रधान और बीडीसी सदस्य सहित पूरे पैनल का निर्विरोध चयन कर प्रदेशभर में चर्चा बटोरी है।

‘शाटी पाशी का चौंतरा’ के नाम से पहचानी जाने वाली इस पंचायत में महासू देवता मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक के दौरान पर्ची सिस्टम के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों का चयन किया गया।

पंचायत में वर्ष 2020 से लागू इस विशेष व्यवस्था के तहत चार बेड़ों से नामित प्रतिनिधियों की पर्चियां डाली जाती हैं और सर्वसम्मति से चयन किया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत प्रधान पद के लिए पूनम शर्मा, उपप्रधान पद के लिए दाता राम शर्मा और बीडीसी सदस्य के लिए प्रियंका शर्मा को चुना गया।

ये भी पढ़ें:  CBSE स्कूलों में छात्र नामांकन में आई तेजी, CM ने तीनों संकाय शुरू करने के दिए निर्देश

गांववासियों ने चुनावी प्रतिस्पर्धा, विवाद और अनावश्यक खर्च से दूर रहते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता को प्राथमिकता दी। चयनित प्रतिनिधियों पर पंचायत के सभी लोगों ने सहमति जताई और इस मॉडल को गांव की सामाजिक मजबूती का प्रतीक बताया।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस व्यवस्था से न केवल चुनावी खर्च बचता है, बल्कि बिना किसी तनाव और मतभेद के पंचायत नेतृत्व का चयन संभव हो पाता है। टटियाना पंचायत की यह पहल अब अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभर रही है।

ये भी पढ़ें:  शायर नासिर यूसुफजई के माहिया संग्रह 'कब याद न वो आये...' का लोकार्पण, डॉ. हिमेंद्र बाली ने किया विमोचन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More