होमHimachalSirmaurपच्छाद के तीन स्वास्थ्य संस्थानों को मिले डॉक्टर, मुसाफिर ने CM और...

पच्छाद के तीन स्वास्थ्य संस्थानों को मिले डॉक्टर, मुसाफिर ने CM और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की नियुक्ति पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (सेवानिवृत्त) डॉ. धनी राम शांडिल का आभार व्यक्त किया है।

राजगढ़ : पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की नियुक्ति पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (सेवानिवृत्त) डॉ. धनी राम शांडिल का आभार व्यक्त किया है।

जीआर मुसाफिर ने कहा कि हाल ही में हुई नियुक्तियों के तहत पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराहां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फागू और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाब्बन में चिकित्सकों की तैनाती की गई है। उन्होंने इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित और कर्मचारी हित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार के निर्णय प्रदेश के समग्र विकास और आम जनता के कल्याण को ध्यान में रखकर लिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सोलन कालेज के 5 विद्यार्थियों ने लहराया परचम, IIT JAM परीक्षा में Chemistry और Physics विषयों में हासिल की शानदार सफलता

मुसाफिर ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से सिविल अस्पताल राजगढ़ में लंबे समय से रिक्त चिकित्सकों के पदों को भी जल्द भरने की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

पच्छाद कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुनील शर्मा, सुरेंद्र सपारा, देशराज, क्षमा दत्त, अनिल भंडारी, मदन शर्मा, सुशील, जगमोहन, रामलाल फरमाए, कमल रपटा, मोनी ठाकुर, दुनी चंद, देव ठाकुर, राजेश ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, गुलशन ठाकुर, धर्म सिंह, राजेश शर्मा, नरेंद्र टुटेजा, प्रवीण शर्मा, संजय गौतम, लकी जिंदल, अमित गर्ग, उषा तोमर, रवि दत्त, दिनेश आर्य, सतीश हब्बी, देशराज शर्मा, सुरेंद्र प्रधान, राजकुमार प्रधान, यशपाल, रणबीर, मुकेश, विवेक शर्मा, अजय चौहान, जितेंद्र ठाकुर, भुट्टो प्रधान, सुरेश प्रधान सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भी प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें:  ऊना में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 19 चार्ज अधिकारी सम्मानित

Latest Articles

Explore More