HomeAccidentसिरमौर में दो अलग-अलग सड़क हादसे, तीन घायल, पुलिस ने दर्ज किए...

सिरमौर में दो अलग-अलग सड़क हादसे, तीन घायल, पुलिस ने दर्ज किए केस

जिला सिरमौर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोग घायल हुए हैं। संबंधित थानों में दुर्घटना का केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाहन : जिला सिरमौर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोग घायल हुए हैं। संबंधित थानों में दुर्घटना का केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार पहला मामला पुलिस थाना श्री रेणुकाजी क्षेत्र के तहत पेश आया। इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार गगन पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी गांव क्यारटा पिपल्टी  (सिरमौर) अपनी स्कूटी नंबर HP79-1877 पर जा रहे थे। खालाक्यार में लठियाणा बाई फ्रिकेशन के समीप वह स्कूटी से नियंत्रण खो बैठे, जिससे स्कूटी गिर गई और हादसा हो गया। हादसे में चालक और सवार दोनों को चोटें आई हैं। इस संबंध में पुलिस थाना श्री रेणुकाजी में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में HRTC की बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 23 घायल

एक अन्य मामले में पुलिस थाना सदर नाहन क्षेत्र के दोसड़का के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। वाहन चालक सोहिल अली पुत्र लियाकत अली निवासी कुंदन का बाग, नाहन की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। इससे चालक को काफी चोटें आई हैं। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस मामले में भी धारा 281 और 125(a) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  घास काटते वक्त गहरी खाई में गिरने से 45 साल की महिला की मौत, इलाके में शोक की लहर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More