HomeHimachalSirmaurसिरमौर के टोकियो में जमीन पर सवाल, विस्थापित बोले- रहने लायक नहीं...

सिरमौर के टोकियो में जमीन पर सवाल, विस्थापित बोले- रहने लायक नहीं जगह

नाहन|
श्री रेणुका जी बांध परियोजना से विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए पांवटा साहिब के टोकियो में खरीदी जमीन की वीरवार को डिमार्केशन की गई. इस दौरान बांध प्रबंधन और राजस्व विभाग के पटवारी कानूनगो सहित रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. डिमार्केशन के बाद समिति ने जमीन के चयन को लेकर कई सवाल उठाए और कहा कि ये जमीन रहने लायक नहीं है.

रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के संयोजक विनोद ठाकुर और प्रेस सचिव योगेश ठाकुर ने बताया कि टोकियो में खरीदी जमीन की जब डिमार्केशन हुई तो पता चला ये खड्ड के साथ है. उन्होंने कहा कि टोकियो में पहले ये जमीन कहीं और दिखाई गई थी, जिसके लिए विस्थापितों ने हामी भी भरी थी. लेकिन वीरवार को जिस जमीन की डिमार्केशन हुई, ये किसी भी सूरत में रहने लायक नहीं है.

ये भी पढ़ें:  रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने बढ़ाए मदद के हाथ, जरूरतमंद लड़की की शादी के लिए भेंट किया आवश्यक सामान

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान यहां खड्ड उफान पर रहता है. इसका चैनेलाइजेशन नहीं हुआ है. बरसात के दौरान ये जमीन बाढ़ की चपेट में आ सकती है. उन्होंने कहा कि 90 फीसदी जमीन खड्ड में है, जो विस्थापितों के साथ बड़ा धोखा है. पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इस जमीन की वीडियोग्राफी भी की है. साथ ही स्थानीय लोगों ने भी इस जमीन पर आपत्ति दर्ज करवाई है.

उधर, श्री रेणुका जी बांध परियोजना के कार्यवाहक महाप्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि विस्थापितों को टोकियो में जमीन दिखाई गई है. इस जमीन को चैनेलाइजेशन करके पूरी तरह से डेवल्प किया जाएगा. पार्क आदि बनाए जाएंगे. प्रबंधन ने अंबोया, सैनवाला और चाकली में भी विस्थापितों के लिए जमीनें खरीदी हैं.

ये भी पढ़ें:  नाहन : मात्तर के इस स्कूल को मिला अपना भवन, विधायक सोलंकी ने पीएचसी का भी किया लोकार्पण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More