HomeHimachalबोनट से निकला धुआं और पलभर में आग का गोला बन गई...

बोनट से निकला धुआं और पलभर में आग का गोला बन गई कार

जैसे ही ये चारों लोग गाड़ी से उतरे, तो कार आग का गोला बन गई। देखते ही देखते गाड़ी से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगीं। आग गाड़ी को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले चुकी थी। इस घटना के बाद हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की रफ्तार भी थम गई।

शिलाई : पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाइवे-707 पर रोनहाट के समीप धारवा में मंगलवार को एक गाड़ी आग का गोला बन धू-धू कर जल उठी और देखते ही देखते राख हो गई। गनीमत यह रही कि बोनट में उठे धुएं के बाद गाड़ी में सवार चारों लोग नीचे उतर गए थे और उनकी जिंदगी बच गई।

जैसे ही ये चारों लोग गाड़ी से उतरे, तो कार आग का गोला बन गई। देखते ही देखते गाड़ी से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगीं। आग गाड़ी को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले चुकी थी। इस घटना के बाद हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की रफ्तार भी थम गई। जब तक शिलाई से फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचती, तब तक गाड़ी पूरी तरह से राख हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें:  उपमुख्यमंत्री ने संत ढांगू वाले महाराज जी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

पुलिस चौकी रोनहाट के मुताबिक गाड़ी नंबर एचपी 08ए-5761 में चार लोग शिमला जिला के नेरवा से सवार होकर जिला सिरमौर के कफोटा में अपने रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे थे। इसी बीच जब गाड़ी धारवा में पहुंची, तो कार के बोनट से अचानक धुआं निकले लगा।

यह गाड़ी लोकेंद्र सिंह के नाम पर है, जिसे उसके पिता प्रेमचंद चला रहे थे। परिवार के तीन अन्य सदस्य संदीप, सुशील और जयपाल भी साथ में मौजूद थे। प्रेम चंद ने पुलिस को बताया कि धुआं उठने के बाद बोनट को खोलने का प्रयास किया, लेकिन बोनट लॉक हो चुका था। उनकी आंखों के सामने पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।

ये भी पढ़ें:  बर्मा पापड़ी स्कूल में चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्चों को बताए उनके अधिकार और कानून

गनीमत यह रही थी कि वह समय रहते सुरक्षित गाड़ी से नीचे उतर गए। लिहाजा, कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। प्रेम चंद ने बताया कि उनके बेटे ने वर्ष 2022 में ही यह गाड़ी खरीदी थी। गाड़ी के जलने से काफी नुक्सान हुआ है। उधर, पुलिस थाना शिलाई के एसएचओ मोहिंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना में गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी है।

ये भी पढ़ें:  Advisory: सर्दियों में पाला प्रभावित कर सकता है आपकी बागवानी, ऐसे करें बचाव
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More