HomeHimachalSirmaurसिरमौर में दर्दनाक हादसा, नौहराधार इलाके में गहरी खाई में समाई कार,...

सिरमौर में दर्दनाक हादसा, नौहराधार इलाके में गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों की मौत, चालक गंभीर

जिला सिरमौर की नौहराधार तहसील के चाढ़ना के समीप तड़के करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां शिमला जिला के कुपवी तहसील के कुलग से बद्दी (सोलन) जा रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

नौहराधार : जिला सिरमौर की नौहराधार तहसील के चाढ़ना के समीप तड़के करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां शिमला जिला के कुपवी तहसील के कुलग से बद्दी (सोलन) जा रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद संगड़ाह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खाई से शवों को बाहर निकाला। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  अस्पताल से नहीं होगी कोई छेड़छाड़, कांशीवाला में होगा मेडिकल कालेज का विस्तार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरिपुरधार-नौहराधार सड़क पर चाढ़ना के पास कार नंबर HP88A-6058 अचानक अनियंत्रित होकर भवाई वाली सड़क के समीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गुलशन पुत्र राम विसाग निवासी बीपीओ कौल मोजरा, तहसील टीटागढ़, जिला सिमडेगा (झारखंड) और नरेश कुमार पुत्र बारुराम निवासी वीपीओ कुलग, तहसील कुपवी, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, कार चालक विपिन कुमार पुत्र मलकियत निवासी चितरला, डाकघर देयाना, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है। संगड़ाह पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

उधर, पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने हादसे में दो लोगों की मौत और एक के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  विकसित भारत के रोडमैप वाला बजट, हिमाचल में पर्यटन, कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार : डॉ. बिंदल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More