HomeHimachalSirmaurकोलर में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, थार पलटी, चपेट में आए...

कोलर में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, थार पलटी, चपेट में आए बाइक सवार

अभी फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार घायलों को एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मौके पर हादसे की जांच में जुटी है।

नाहन : पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर कोलर के समीप शुक्रवार शाम एक हादसा हुआ, जहां थार और स्वीफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाद थार हाईवे के बीचोंबीच पलट गई। इस दौरान यहां से गुजर रही एक बाइक भी चपेट में आ गई।

जानकारी के अनुसार थार में पटियाला निवासी अनमोल और हर्षा सवार थे, जबकि स्वीफ्ट को लाना पालर निवासी बहादुर चला रहा था। जैसे ही दोनों वाहनों के बीच टक्कर हुई तो एक बाइक भी चपेट में आई।

हादसे में बाइक पर सवार हरियाणा निवासी हर्ष और पायल को चोटें आई हैं। इन दोनों को हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस में मेडिकल कालेज नाहन पहुंचाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं, गाड़ी में सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई।

ये भी पढ़ें:  फ्री स्किल ट्रेनिंग का मौका: SC युवाओं के लिए आवेदन शुरू, 10 अप्रैल आखिरी तारीख

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More