HomeHimachalSirmaurशहरी निकाय चुनाव: नाहन में 158 कर्मियों को दिया खास प्रशिक्षण, निष्पक्ष...

शहरी निकाय चुनाव: नाहन में 158 कर्मियों को दिया खास प्रशिक्षण, निष्पक्ष मतदान पर प्रशासन का फोकस

प्रस्तावित चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संपन्न करवाने के लिए जिला पंचायत संसाधन केंद्र नाहन में रिटर्निंग अधिकारी एमसी एवं उपमंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में एक दिवसीय पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

नाहन : नगर पालिका परिषद नाहन में 17 मई, 2026 को प्रस्तावित चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संपन्न करवाने के लिए जिला पंचायत संसाधन केंद्र नाहन में रिटर्निंग अधिकारी एमसी एवं उपमंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में एक दिवसीय पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण शिविर में 158 अधिकारी व कर्मचारी भाग ले रहे हैं, जिनमें 37 पीठासीन अधिकारी, 37 सहायक पीठासीन अधिकारी और 84 पोलिंग अधिकारी शामिल है। चुनाव संबंधित कार्य बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, इसका निर्वहन सभी को पूरी मेहनत एवं इमानदारी और पूर्ण निष्ठा से किया जाना चाहिए। पोलिंग बूथ में कार्यरत प्रत्येक चुनावी कर्मचारी का दायित्व है कि वह वोट डालने वाले प्रत्येक व्यक्ति की वोट की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 2 हादसों में 2 लोगों की मौत, एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा तो दूसरे का खड्ड किनारे मिला शव

उन्होंने कहा कि प्रत्येक चुनावी कर्मचारी अपने पोलिंग बूथ पर तय समय पर पहुंच कर वोटिंग से पूर्व के सभी आवश्यक कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं, शिशुवती महिलाओं और दिव्यांग जनों और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता से मतदान करवाएं। चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी कर्मचारी पूर्ण आत्मविश्वास से कार्य करें।

पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और उपस्थित पीठासीन, सहायक पीठासीन व पोलिंग अधिकारियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों व समस्याओं का भी समाधान किया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को और बेहतर ढंग से समझने के लिए इसके उपरांत दो अन्य पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  HPRCA: स्टेनो टाइपिस्ट से लेकर बायोलॉजी टीचर तक विभिन्न श्रेणियों के पदों की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

शिविर में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन उपेंद्र चौहान, सहायक नियंत्रक (वित्त) प्रताप पराशर, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगरपालिका परिषद संजय कुमार सहित चुनाव संबंधी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More